DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

परसदा (ड) एवं चैनगंज में हुआ घासीदास जयंती समारोह

बालोद- सतनाम पंथ के प्रवर्तक एवं सत्य, अहिंसा और सामाजिक समरसता के संदेशवाहक गुरु बाबा घासीदास जी की जयंती पर गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परसदा (डग) एवं चैनगंज में आयोजित जयंती समारोह में शामिल होकर परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों और समस्त प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक ने कहा गुरु घासीदास बाबा जी ने समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समरसता का संदेश दिया। घासीदास की सत्य के प्रति अटूट आस्था की वजह से ही इन्होंने बचपन में कई चमत्कार दिखाए, जिसका लोगों पर काफी प्रभाव पड़ा। सात्विक जीवन गुरू घासीदास के संदेशों और उनकी जीवनी का प्रसार पंथी गीत व नृत्यों के जरिए भी व्यापक रूप से हुआ। गुरु घासीदास ने समाज के लोगों को सात्विक जीवन जीने की प्रेरणा दी। उन्होंने न सिर्फ सत्य की आराधना की, बल्कि समाज में नई जागृति पैदा की और अपनी तपस्या से प्राप्त ज्ञान और शक्ति का उपयोग मानवता की सेवा के कार्य में किया। इस अवसर पर भोजराज साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही, नीलकंठ टंडन , रवि राय , जीवन बांधे , विनय बंजारे , कोमल दास देश लहरा , छवि बंजारे , मनोज कुमार टंडन , महेंद्र कुर्रे , नारायण जोशी एवं समस्त सतनामी समाज एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page