DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बिना टोकन के धान खरीदी केन्द्र पलारी (सनौद) में बिक्री हेतु लाए गए 166.80 क्विंटल अवैध धान को किया गया जब्त

कृषकों की सूचना पर एसडीएम, तहसीलदार एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों ने मौके पर उपस्थित होकर की कार्रवाई
बालोद
– कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसके अंतर्गत गुरूर विकासखण्ड के धान खरीदी केन्द्र पलारी (सनौद) में किसान फगुवाराम साहू द्वारा अवैध रूप से बिक्री करने हेतु लाए गए 168.80 क्विंटल अवैध धान को जब्त करने की कार्रवाई की गई है। तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम ने बताया कि किसान फगुवाराम साहू द्वारा भूमि स्वामी श्रीमती फुलमत बाई के टोकन से 01 जनवरी 2026 को तौल कराने हेतु कुल 166.80 क्विंटल धान को धान खरीदी केन्द्र में ढेक करके रखा गया था। जिस पर ग्राम पलारी के अन्य कृषकों द्वारा आपत्ति दर्ज कर इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। इसकी सूचना मिलने के उपरांत एसडीएम गुरूर श्री रामकुमार सोनकर, तहसीलदार श्री हनुमंत श्याम द्वारा खाद्य एवं सहकारिता निरीक्षक तथा कृषि उपज मंडी के कर्मचारियों के साथ धान खरीदी केन्द्र में पहुँचकर उक्त धान की जांच करने की कार्रवाई की गई। तहसीलदार श्री श्याम ने बताया कि जाँच के उपरांत पाया गया कि 168.80 क्विंटल धान को धान खरीदी केन्द्र में अवैध रूप से धान बिक्री हेतु लाने वाले कृषक फगुवाराम साहू श्रीमती फुलमत बाई साहू के कृषि भूमि के रेग में बोते है। किसान फगुवाराम साहू ने धान खरीदी केन्द्र पलारी के प्राधिकृत अधिकारी श्री नंदकुमार साहू के कहने पर भूमि स्वामी श्रीमती फुलमत बाई साहू के नाम पर 01 जनवरी 2026 को कटे टोकन में उक्त धान को बिक्री करने हेतु आज दिनाँक 19 दिसंबर को धान खरीदी केन्द्र पलारी में ढेर करके रखा गया था। जिस पर किसानों द्वारा आपत्ति भी दर्ज की गई थी। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने जाँच प्रक्रिया को पूरी करने के उपरांत किसान श्री फगुवाराम साहू द्वारा आज दिनाँक 19 दिसंबर को टोकन नही कटने के उपरांत भी नियम के विरूद्ध अवैधानिक रूप से 166.80 क्विंटल धान को धान खरीदी केन्द्र में भंडारित करने पर मंडी अधिनियम के तहत उक्त धान को जब्त करने की कार्रवाई की गई। जब्त किए गए 166.80 क्विंटल धान को धान खरीदी केन्द्र के प्रभारी के सुपुर्दगी में दे दी गई है। इसके अलावा कृषि उपज मंडी के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम मरकाटोला के फुटकर व्यापारी श्री जितेन्द्र कुमार के गोदाम से 1900 रूपये प्रति क्विंटल की दर से 02 लाख 05 हजार 200 रूपये की कीमत के कुल 108 क्विंटल धान जप्ती की कार्रवाई की गई।

You cannot copy content of this page