DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडीलोहारा श्रीराम ट्रॉफी ग्रुप बी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन ने राजधानी दिल्ली को 69 रनों से करारी मात दी

डौंडी लोहारा- डौंडीलोहारा में खेली जा रही स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में श्रीराम ट्रॉफी अखिल भारतीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को ग्रुप बी के दूसरे क्वार्टर फाइनल में विदर्भ और राजधानी दिल्ली के मध्य मुकाबला खेला गया जिसमें सितारों से सजी दिल्ली की टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्र रक्षण का फैसला किया और विदर्भ की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवरों में संगीत सोनी के शानदार 85 रन व कार्तिक 32 रन बाकी खिलाड़ियों के छोटे-छोटे प्रयासों से 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया और दिल्ली को 215 रनों का स्कोर चेंज करने के लिए दिया, चेंज करने के लिए उतरी दिल्ली की टीम की शुरुआत अच्छी रही लेकिन 10 ओवर के बाद दिल्ली की टीम का रेगुलर इंटरवल में लगातार विकेट गिरता गया, उनके किसी खिलाड़ियों के मध्य अच्छी साझेदारी नहीं बन पाई और दिल्ली की पूरी टीम मात्र 126 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। दिल्ली की टीम में आगामी आईपीएल गुजरात टाइटंस की ओर से खेलने वाले वैभव शर्मा भी आए थे और दिल्ली की टीम में अंडर-19 अंडर 23 के खिलाड़ी भी थे फिर भी दिल्ली की टीम हार गई।

मैन ऑफ द मैच
इस मैच के मैन ऑफ द मैच विदर्भ टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संगीत सोनी को दी गई जिन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार 85 रन बनाएं

ये रहे अतिथि

मैच के मुख्य अतिथि बालोद जिला पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल थे व उनके साथ डौंडीलोहारा के टीआई मुकेश सिंह भी थे। संस्था के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों ने एसपी का फूल माला से स्वागत किया व पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त भी किया। समापन समारोह के अतिथि थे अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष समीर खान व अमित सोनी, जिन्होंने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विदर्भ के खिलाड़ी संगीत सोनी को अपने कर कमलो द्वारा दिया।


मैच के अंपायर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ पैनल के सपन काकडे व हिमाचल साहू थे,कंमेट्री की जिम्मेदारी महेश देवांगन बालोद ने संभाली व स्कोरर ईसाहक हुसैन मैनेजर हुसैन शेख फरीद सिद्दीकी अजय छेदाम ने संभाली। प्रतिदिन की तरह आज भी लाल रघुबीर सिंह स्टेडियम खचाखच भरा हुआ था। मैच के दौरान संस्था के अध्यक्ष मोहन निषाद ,उपाध्यक्ष जसराज शर्मा, उत्तम मालेकर, सुमित शर्मा, मनोज शर्मा, धीरेंद्र टाक, प्रकाश जैन, जेपी सिन्हा, जीवराखन, दिलीप बाफना, महेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। 20 दिसंबर को दूसरा सेमीफाइनल बिहार वर्सेस विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के मध्य खेला जाएगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी धीरेंद्र टाक ने दी।

You cannot copy content of this page