DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में शहीद दुर्वासा निषाद की मूर्ति अनावरण एवं शहीद उद्यान का उद्घाटन 20 को

अर्जुन्दा:– भारत राष्ट्र की रक्षा हेतु अपने प्राण न्योछावर कर देने वाले हमारे अमर शहीद दुर्वासा निषाद जी के बलिदान का सम्मान करते हुए शहीद उद्यान का उद्घाटन एवं शहीद की प्रतिमा का अनावरण हेतु कार्यक्रम किया जा रहा है। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा में दिनांक 20 दिसंबर दिन शनिवार को सुबह 11 बजे से शहीद दुर्वासा निषाद जी की प्रतिमा का अनावरण एवं शहीद उद्यान का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि श्री कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र रहेंगे। वहीं शहीद उद्यान के उद्घाटन के मुख्य अतिथि श्री मुन्नी लाल निषाद पिता शहीद दुर्वासा निषाद रहेंगे । वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री प्रणेश जैन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, श्री सूर्यकांत गजेन्द्र अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुन्दा, श्री प्रवीण कुमार डोबले जिला सैनिक कल्याण अधिकारी दुर्ग, डॉ परदेशी राम वर्मा वरिष्ठ साहित्यकार हुड़को भिलाई, श्री हरप्रीत सिंह अध्यक्ष आर्मी फाउंडेशन जिला दुर्ग (छ.ग.) श्री बद्री प्रसाद पारकर साहित्यकार व महाविद्यालय समस्त प्राध्यापकगण स्टाफ छात्र छात्राएं उपस्थित रहेंगे।

You cannot copy content of this page