DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सात दिवसीय विशेष शिविर सेजेस झलमला के द्वारा बेलमांड में जारी

बालोद– सेजेस झलमला के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयं सेवक द्वारा ग्राम बेलमांड में 16/12/25 से 22/12/25 तक शिविर का आयोजन किया गया है। 16/12/2025 को शाम 4 बजे शिविर का शुभारंभ हुआ, उद्घाटन की शुरुआत ग्राम बेलमांड के सरपंच श्रीमति चमेली बाई साबरसाती ने सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की तेल चित्र को दीप प्रज्वलित कर किया तथा स्वयंसेवकों ने सरस्वती वंदना, राज्य गीत एवं स्वागत नृत्य किया तथा सेजेस झलमला के शिक्षक गण भी उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दी। प्रभारी प्राचार्य श्री पटेल सर द्वारा उद्वोबोधन किया तथा कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति भूआर्य मैंम ने राष्ट्रीय सेवा योजना की शिविर बताते हुए शिविर की दिनचर्या से अवगत कराया गया और मुख्य अतिथियों एवं अध्यक्ष द्वारा बच्चों का राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य एवं शिविर में सहयोग प्रदान करने की बात की गई।

इस प्रकार शिविर का प्रथम दिवस समापन हुआ। द्वितीय दिवस कार्यक्रम सुबह 5.30 बजे प्रभात फेरी से शुभारम्भ हुआ फिर परियोजना तथा बौद्धिक परिचर्चा में श्री लुकेश्वर सर ने हेल्थ संबंधी जानकारी सभी ग्राम वासियों को बताया। बीपी शुगर होने के कारण और बचाव को बताया गया। 6.30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी स्वयंसेवक ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन के बाद हेमचंद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वय श्री ज्ञानेंद्र दिवान का आगमन 9.30 बजे रात को हुआ। जिन्होंने स्वयंसेवकों को व्यक्तित्व विकास एवं राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य बताते हुए अनुशासन के महत्व को बताया तथा ज्ञानवर्धक जानकारी दिया। इस प्रकार द्वितीय दिवस शिविर का समापन हो गया।

You cannot copy content of this page