DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

तांदुला नदी पार करने के लिए शिविर में आए स्कूली बच्चों ने बनाई सेतु, लोगों को मिलेगी राहत

बालोद- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ज सांकरा द्वारा नेवारीकला में शिविर के षष्ठम दिवस की शुरुआत बहुत ही शानदार हुआ। शिविरार्थी द्वारा सुबह प्रभात फेरी, व्यायाम और मनोरंजन के लिए बहुत ही शानदार खेल राम रावण का खेल भी खेला गया। परियोजना कार्य के अंतर्गत ग्राम के नदी जिसे पार करने के लिए लोगों को बहुत असुविधा हो रही थी उसमें शिविरार्थियों द्वारा सेतु का निर्माण किया गया जिससे लोगों को सुविधा मिले। बौद्धिक परिचर्चा में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ज्योति देशमुख प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवारीकला , एवं विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती तनुजा बघेल सहायक शिक्षिका शासकीय प्राथमिक शाला नेवारीकला उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि द्वारा शिविरार्थियों को अनुशासन के महत्व एवं नैतिक मूल्यों के विकास पर प्रकाश डालते हुए समझायी गई कि किसी विद्यार्थी को कामयाबी के शिखर में पहुचने के लिए अनुशासित होना बहुत जरूरी होता है। अनुशासन ही विद्यार्थी को महान इंसान बनाता है। उक्त कार्यक्रम में श्री आर.जे.दिल्लीवार , सहायक श्री सूर्यकांत साहू व्यायसायिक शिक्षक, शिविर कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री खिलेश गंगासागर के निर्देशन में संपन्न हुआ है। इसकी जानकारी शिविर के सोशल मीडिया प्रभारी होसिका निर्मलकर द्वारा दिया गया।

You cannot copy content of this page