DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दल्ली राजहरा में छेड़खानी और जातिगत टिप्पणी करने वाला आरोपी मोहम्मद मेराज गिरफ्तार

बालोद। 16 दिसंबर 2025 को एक प्रार्थिया द्वारा स्वयं के साथ छेड़खानी एवं जातिगत टिप्पणी करने की रिपोर्ट करने पर थाना राजहरा में अपराध कमांक 389/2025 धारा 74 बी.एन.एस. 3-1 (बी) एससी/एसटी एक्ट पंजीबद्ध किया गया था। मामला संवेदनशील होने पर पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल (भा०पु०से०) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति मोनिका ठाकुर के दिशा निर्देश एवं एसडीओपी बालोद श्री देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में त्वरित कार्यवाही करते हुए राजहरा पुलिस द्वारा आरोपी मोहम्मद मेराज निवासी राजहरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया। आरोपी मोहम्मद मेराज पिता स्व. अब्दुल रहीम उम्र 29 वर्ष, वार्ड क. 15 शहीद अस्पताल के पास राजहरा थाना राजहरा जिला बालोद (छ.ग.) का रहने वाला है।

You cannot copy content of this page