DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फेडरेशन इस बार आर या पार करने के मूड में, कर्मचारी अधिकारी रहेंगे तीन दिनों तक हड़ताल पर

आम जनता अपना काम 29 दिसंबर से पहले काम निपटा ले वरना तीन दिन का करना होगा इंतजार

बालोद। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर विश्राम गृह बालोद के महानदी सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में केंद्र सरकार के समान देय तिथि से महंगाई भत्ते की मांग, वर्ष 2019 से लंबित महंगाई भत्ता एरियर्स राशि का जीपीएफ (GPF) खातों में समायोजन सहित कुल 11 सूत्रीय मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में फेडरेशन के पदाधिकारियों एवम विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्षों ने भाग लिया। सभी ने एक स्वर में तीन दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल को जिला बालोद में धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करेंगे काम बंद कलम बंद का नारा देते हुए संकल्प लिया कि सभी संगठित रूप से तीन दिवसीय निश्चित कालीन आंदोलन धरना में शामिल रहकर एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार पर मांगों को पूर्ण करने दबाव बनाएंगे। सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन को सफल बनाने का आह्वान किया तथा आश्वस्त किया कि फेडरेशन कर्मचारियों के हितों के लिए किसी भी स्तर तक संघर्ष करने के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने यह स्पष्ट किया कि यह आंदोलन कर्मचारी हितों की अनदेखी के खिलाफ लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा, और जब तक सभी 11 सूत्रीय मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, संघर्ष जारी रहेगा। जिला फेडरेशन ने सभी कर्मचारी एवम अधिकारी से अपील की है कि तीन दिवसीय निश्चित कालीन के धरना प्रदर्शन में सभी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और मांगो को लेकर शासन पर नैतिक दबाव बनाएं। बैठक में जिला प्रभारी मूलचंद शर्मा ,जिला संयोजक लोकेश कुमार, महासचिव घनश्याम पुरी , विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्ष जिसमे मधुकांत यदु, राजेश घोड़ेसवार,आर एम चावड़ा, वीरेंद्र देशलहरे, राधेश्याम साहू, परशुराम धनेंद्र, गोविन्द मानिकपुरी , रवि वर्मा ब्लॉक संयोजक ,कृष्णापुरी गोस्वामी, अहमद रजा, खिलानंद साहू, नवल किशोर साहू, राजस्व निरीक्षक रमेश शर्मा, राजेंद्र कोला ,पटवारी यशवंत देवांगन,चेतन यदु, गजेंद्र पूरी गोस्वामी,संतोष देशमुख ,राजेश देशमुख ,विनोद जायसवाल ,आर एस मांडवी ,प्रमोद साहू ,के सांथ विभिन्न संगठनों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page