DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विजय दिवस अमर रहें ,,,,,जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद के खिलाड़ियों शहीदों को किया याद

बालोद– विजय दिवस के स्वर्णिम दिवस पर हमारे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देने तथा वीरों की गाथा को सुनने जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद के खिलाड़ियों ने शहीदों के नाम दीप प्रज्वल किए। जैसे कि भारतीय होना वास्तव में गर्व की बात होती हैं जब जुबां और दिल में हमारे वीरों के नाम आयें, 16 दिसंबर यानी विजय दिवस, केवल एक तारीख नहीं, बल्कि 1971 के युद्ध में भारतीय सशस्त्र बलों की ऐतिहासिक, निर्णायक और गौरवपूर्ण विजय का प्रतीक है। यह वही युद्ध था, जब भारतीय सशस्त्र बलों और मुक्ति वाहिनी ने कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया और बांग्लादेश की स्वतंत्रता की लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाया ऐसे वीरों को नमन जिला मार्शल आर्ट्स एकेडमी बालोद ने वीरों की जयकारों के साथ यह स्वर्णिम अवसर को याद किए।

You cannot copy content of this page