DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नेवारीकला में उच्च. मा.विद्या.ज/सांकरा द्वारा शिविर जारी,शामिल हुए जन संपर्क विभाग के अधिकारी

बालोद- रासेयो शिविर ग्राम नेवारीकला में शासकीय उच्च. म.विद्या.ज/सांकरा द्वारा शिविर का चतुर्थ दिवस में दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे से हुई । सुबह 6 बजे सभी स्वयंसेवक प्रभात फेरी में स्वयंसेवकों ने ग्रामवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। परियोजना कार्य के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम के तालाब के चारों ओर एवं गलियों की साफ सफाई टोली बनाकर किया गया। बौद्धिक परिचर्चा में मुख्यातिथि श्री चंद्रेश ठाकुर (P.R.O.) सहायक संचालक जनसंपर्क अधिकारी बालोद के द्वारा शिवरार्थियों को आशीष वचन में व्यक्तित्व विकास, चरित्र निर्माण एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास के बारे में जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व प्राचार्य श्री टी आर ठाकुर , श्री दिल्लीवार सर एवं श्री कोमल देशमुख सहायक कार्यक्रम उपस्थित रहे। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी श्री खिलेश गंगासागर के निर्देशन में सफलतापूर्वक किया गया । इसकी जानकारी शिविर सोशल मीडिया प्रभारी होसिका निर्मलकर द्वारा दिया गया।

You cannot copy content of this page