DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शिक्षक विवेक धुर्वे कार वाले गुरुजी को शिक्षक कला साहित्य अकादमी ने किया सम्मानित

जगन्नाथपुर/बालोद। सांकरा ज हायर सेकेंडरी स्कूल के वाणिज्य के व्याख्याता विवेक धुर्वे कार वाले गुरु जी को शिक्षा में नवाचार व अन्य गतिविधियों के लिए शिक्षक कला साहित्य अकादमी बालोद ने सम्मानित किया। शिक्षक कला व साहित्य अकादमी बालोद के द्वारा अकादमी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को प्रदर्शित किया गया। नृत्य गायन भाषण व शिक्षको को सम्मानित किया गया।

विवेक धुर्वे को सह सम्मान प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मान किया। विवेक धुर्वे के शिक्षा जगत में बहुत से सराहनीय कार्यं है। जिनको उनके द्वारा किया जा रहा है। उसी में एक कार्य है कार के म्यूज़िक सिस्टम से रोचक तरीके से बच्चों को पढ़ाना व एक ही समय पर 2 कक्षा संचालन। जो अपने आप में रोचक व अदभुत है। जिसके चलते उन्हें छग में कार वाले गुरुजी के रूप में एक नई पहचान मिली है।

इस पर विगत दिनों शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन द्वारा शॉट फ़िल्म भी जारी की गई। सम्मान कार्यक्रम में अरुण साहू (प्राचार्य), जगदीश देशमुख जी (राष्ट्रपति पुरुस्कार सम्माननीत),सीताराम साहू(राष्ट्रपति पुरुस्कार सम्माननीत), एडी दास (राष्ट्रपति पुरुस्कार),डॉक्टर देवदास के द्वारा सम्मान किया गया।

इसी तरह ग्राम टिकरी की पुष्पा चौधरी को भी सम्मानित किया गया।उनके द्वारा बनाई गई मिट्टी के खिलौने व कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगी थी।

You cannot copy content of this page