DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था से परेशान हैं किसान: लोकेश डड़सेना

बालोद। जनपद सदस्य और किसान पुत्र लोकेश डड़सेना ने बताया कि उनके क्षेत्र के ग्राम करहीभदर, सांकरा क, लिमोरा धान खरीदी केंद्रों में अव्यवस्था से किसान काफी परेशान है। उन्होंने स्वयं केंद्रों का जायजा लेकर समस्याएं देखी है।
जिसमें पाया गया कि टोकन और लिमिट नहीं बढ़ने से किसानों को काफी चिंता है ऐसे में वे धान बेचने से वंचित हो सकते हैं। बता दें कि किसान पुत्र लोकेश डड़सेना ने कुछ महीनों पूर्व खाद को लेकर चक्का जाम करते हुए डबल इंजन सरकार को चुनौती दिए थे। लोकेश डड़सेना जनपद सदस्य बालोद ने अब धान खरीदी को लेकर शासन प्रशासन को घेरा है। उन्होंने मुद्दा उठाते हुए कहा कि धान खरीदी केंद्रों में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर किसानों की चिंता बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले महासमुंद के एक किसान ने टोकन न कटने से परेशान होकर अपना गला काट लिया था। जनपद सदस्य लोकेश डड़सेना ने सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार होने के बावजूद जमीनी स्तर पर किसानों को काफी दिक्कतों और समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धान खरीदी केंद्रों न ही अभी तक लिमिट बढ़ा है और न धान की उठाव (परिवहन) किया जा रहा है। कई जगहों पर तो एक दो दिनों में धान उठाव नहीं किया गया तो धान खरीदी बंद होने की कगार पर है।

You cannot copy content of this page