बालोद– छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त विधायकों को मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति के निदान की मांग को लेकर गुण्डरदेही के विधायक कुंवर निषाद को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश इकाई के निर्देशानुसार विधायकों को ज्ञापन देने की कड़ी में विधायक कुंवर निषाद को ज्ञापन सौंप कर मोदी की गारंटी के तहत सहायक शिक्षको की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नति वेतन प्रदान करने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष एलेन्द्र यादव ने कहा कि सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन प्रांतीय निर्देशानुसार मोदी की गारंटी पूर्ण करो अभियान के तहत प्रथम चरण में संगठन ने विधायक को प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए वादे के मुताबिक सरकार को अपनी घोषणा को पूरा कर मोदी की गारंटी पूरा करने की मांग की गई लंबे समय से प्रदेश के शिक्षक सरकार को आशा भरी नजरो से देख रहे शिक्षको को पूरा विश्वास है मोदी की गारंटी पर इस विश्वास को सरकार को पूरा करना चाहिए। आज संगठन के प्रांतीय निर्देश पर हम ज्ञापन दे रहे ,हमारी मांगो पर सरकार ने सकारात्मक विचार न किया तो आगामी समय फेडरेशन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा । आज ज्ञापन के माध्यम से हम अपने जनप्रतिनिधियों से निवेदन कर रहे है सरकार को हमारे निवेदन का सम्मान करते हुए तत्काल मोदी की गारंटी को पूरा करना चाहिए । गुण्डरदेही ब्लॉक अध्यक्ष छबिलाल साहू ने बताया कि प्रदेश के सहायक शिक्षक लंबे समय से वेतन विसंगति का दंश झेल रहे हैं ऐसे में सरकार की मोदी की गारंटी के तहत की गई सरकार की घोषणा के पूरे होने का इंतजार कर रहे सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया परन्तु 100 दिन में मोदी की गारंटी पूरा करने का वादा करने वाली सरकार आज पर्यन्त तक इस मांग पर कोई सकारात्मक पहल नहीं की है जिसके चलते प्रदेश के शिक्षकों में हताशा का माहौल निर्मित हुआ है। अगर मोदी की गारंटी पर सरकार गंभीरता से कार्य नहीं करेंगी तो प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर के नेतृत्व में फेडरेशन बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में शैलेन्द्र ठाकुर ,संजय सेन, हेमेंद्र चंद्रहास, धनीराम गहिरवार,सुभास गजेंद्र, गोकुल यादव, मधुसूदन यादव,रमेश, जागेश्वर पटेल, विजय शंकर साहू, गिरवर निर्मल ,खेमलाल ठाकुर, चेतन गंगबेर भोलेश महतो, लिपिका कोर्सवाड़ा व अन्य साथीगण उपस्थित रहे।
वेतन विसंगति दूर करने को लेकर फेडरेशन ने गुण्डरदेही विधायक को सौंपा ज्ञापन
