गुरूर – शुक्रवार को बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तामेश्वर साहू के साथ किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सेवा सहकारी समिति ग्राम दर्रा पंजीयन क्रमांक 227 धान खरीदी केंद्र में किसानों के पास रूबरू होकर धान विक्रय के संबंध में चर्चा की और धान खरीदी केन्द्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दोपहर अचानक उपार्जन केंद्र पर पहुंचकर पूरी व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। उन्होंने धान के भंडारण की स्थिति, नमी मापन की प्रक्रिया, बारदाना की उपलब्धता और टोकन प्रदाय की व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली। विधायक सीधे किसानों के बीच पहुंचे और किसानों की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ऑफलाइन टोकन में प्रबंधक एवं प्राधिकृत अधिकारी द्वारा मनमानी करते पाए जाने पर किसान के इस गंभीर समस्या को तत्काल निराकरण करते हुए डीएमओ सर से फोन में बात कर तत्काल कार्यवाही का मांग किया गया, धान खरीदी केंद्रों में किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मौके पर इलेक्ट्रॉनिक तौल मापी यंत्र से धान की बोरी की बजन की जांच कारवाई और किसानों से निर्धारित वजन अनुसार ख़रीदी के निर्देश दिए। इस अवसर पर महामंत्री सादिक अली, सरपंच पूजा ठाकुर , सेक्टर प्रभारी सोमनाथ साहू, निगरानी समिति ऐस कुमार कलिहारी पूर्व सभापति डॉक्टर झूमक साहू, खेम लाल नागवंशी, भोजू सिन्हा, सुफल सोनभद्र, द्वारिका साहू ,भूपत साहू, किरण साहू, पोख राज साहू, जस कुमार ओटी, देवव्रत साहू, दौलत साहू, शिवनारायण निर्मलकर, अश्वनी राम , सुखदास चतुर्वेदी सहित किसान साथी मौजूद रहे।
दर्रा सोसायटी में ऑफलाइन टोकन में प्रबंधक एवं प्राधिकृत अधिकारी द्वारा बरती जा रही मनमानी
