DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

युवोदय स्वयंसेवियों का कलेक्टर जितेंद्र कुमार यादव के साथ संवाद कार्यक्रम संपन्न

राजनांदगांव– “Volunteers Interaction Program with Collector” कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 11 दिसंबर दिन गुरुवार को जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं यूनिसेफ द्वारा संचालित युवोदय कार्यक्रम के युवोदय स्वयंसेवियों का जिलाधीश जिला राजनांदगांव श्री जितेंद्र कुमार यादव जी के साथ संवाद कार्यक्रम संपन्न हुआ। यूनिसेफ जिला समन्वयक दिव्या राजपूत द्वारा कलेक्टर सर को आज के दोनों केंद्रों के विजिट में वालंटियर की समझ एवं अभी तक जिले में युवोदय वालंटियर द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की गई। तत्पश्चात उक्त कार्यक्रम में कलेक्टर सर द्वारा बच्चों की स्वयंसेवा का सराहना किया गया। शिक्षा स्वास्थ्य सुपोषण में सहयोग एवं युवोदय स्वयंसेवियों की कार्यों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दिया गया साथ ही जिला प्रशासन की योजनाओं एवं प्रशासन के कार्यों से जोड़ने एवं विभिन्न विषयों में बच्चों से बात किए।

कार्यक्रम के पूर्व उपस्थित स्वयंसेवियों को जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग के संरक्षण में समिति उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कराया गया जहां बताया गया कि किस प्रकार शासन किसानों के लिए कार्यरत है और कैसे किसान अपने धान खरीदी बिक्री के कार्यकार सकते है बताने का उद्देश्य स्वयंसेवा का माध्यम से किसानों को जागरुक करना । कलेक्टर सर ने कहा कि युवोदय स्वयंसेवक आप वो माध्यम है जो प्रशासन और आम जनता की बीच की दुरियों को जोड़ने का कार्य सकते है आगे भी प्रत्येक महीनों में स्वयंसेवियों से युवोदय टीम से मिलने का आश्वासन देते हुए भविष्य एवं उनके कार्यों हेतु शुभकामनाएं दिया गया। उक्त कार्यक्रम में खाद्य विभाग से फूड ऑफिसर लोमेश जी, सहायक फूड ऑफिसर द्रोण कामडे जी। यूनिसेफ जिला समन्वयक सुश्री दिव्या राजपूत, यूनिसेफ जिला सलाहकार समन्वयक विनोद कुमार टेम्बुकर, संकल्प एक प्रयास से खुशबू साव एवं उनकी टीम के साथ साथ लगभग 60 युवोदय स्वयंसेवक उपस्थित रहें ।

You cannot copy content of this page