DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

उद्यानिकी फसलों की बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर

बालोद- जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादन करने वाले किसान उद्यानिकी फसलों का बीमा 31 दिसंबर तक करा सकते हैं। उद्यानिकी विभाग के उप संचालक ने बताया कि उद्यानिकी फसल टमाटर, बैगन, फूलगोभी, प्याज, आलू एवं पत्तागोभी में रबी वर्ष 2025-26 अंतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना शासन की अधिसूचना के साथ छतीसगढ़ में लागू हो गई है। उन्होंने बताया कि जिले के ईच्छुक ऋणी, अऋणी किसान 31 दिसंबर 2025 तक लोक सेवा केन्द्र, बैंक शाखा, सहकारी समिति या भारतीय कृषि बीमा इंश्योरेंश कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर अपने उद्यानिकी फसलों का बीमा करा सकते हैं। इसके साथ ही अधिक जानकारी हेतु बीमा कंपनी के प्रतिनिधि श्री सुमीत साहू के मोबाईल नंबर 9131080865 से भी संपर्क कर सकते हैं।

You cannot copy content of this page