DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो एलन मस्क जैसे बनिये, जो छोटा सा बिजनेस भी आपको बड़ा आदमी बना सकता है

बालोद। वनांचल क्षेत्र में स्थित ग्राम किल्लेकोडा जिसे शिल्पीग्राम के नाम से जाना जाता है, आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड दुर्ग द्वारा के द्वारा यहां पर 30 प्रशिक्षार्थियों के लिए प्रशिक्षण कार्य के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली से सी. के.केहरी (प्रबंधक मुख्य अतिथि के रूप में पधारे थे। अध्यक्षता निर्भय भंडारी (जनपद सदस्य किल्लेकोडा )ने किया । साथ में विशेष अतिथि के तौर पर अशोक मिरी (डिजाइनर )और मनोज कुमार गंगबेर (प्रशिक्षक), छन्नू लाल भंडारी, नरसिंह, प्रेम आदि अतिथियों के द्वारा मां शारदे की पूजन अर्चना कर कार्यक्रम को अंजाम दिया । इस अवसर पर केहरी सर ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर जीवन में आगे बढ़ना है तो एलन मस्क जैसे बनिये, जो छोटा सा बिजनेस शुरू करके आज कहां से कहां पहुंच गया, भंडारी सर ने कहा कि- अच्छा प्रशिक्षण प्राप्त कर 20 के स्थान पर ₹30 कमाएंगे आप लोग ऐसा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपना विचार रखा। उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन व संपादन राज्यपाल पुरस्कृत डॉक्टर बी .एल .साहसी (व्याख्याता) ने करते हुए कहाकि-प्रशिक्षण छोटा हो या बड़ा लाभ अवश्य देता है, आप लोगों को भी बहुत लाभ देकर जाएगा 3 महीने कैसे बीतेगा ,पता ही नहीं चलेगा। मेरी शुभकामनाएं आप लोगों के साथ है ।अंत में छन्नू लाल भंडारी जी ने आभार प्रदर्शन किया तत्पश्चात कार्यक्रम की समापन की घोषणा हुई।

You cannot copy content of this page