DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मेढकी का मामला – शराब के नशे में वृद्ध महिला को कुचलने वाला आरोपी ट्रक चालक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

बालोद। प्रार्थी हिमांषु साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 29.11.2025 को मेढ़की चौक ग्राम मेढ़की करीबन 01.00 बजे मकतुला बाई साहू ग्राम सभा की बैठक में शामिल होने जा रही थी। उसी समय ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए.एफ. 8199 के चालक लेखराम ठाकुर निवासी ग्राम मेढ़की ने अपने ट्रक को जानबूझकर अत्यधिक स्पीड से चलाते हुए ग्राम बघमरा से ग्राम मेढ़की चौक तरफ लाकर मोड़ते हुए मकतुला बाई साहू को अपने ट्रक से ठोकर मार दिया। जिससे मकतुला बाई साहू ट्रक के नीचे आ गई तभी आस पास के लोगो ने ट्रक को रोकने के लिये आवाज लगाए तभी ट्रक चालक लेखराम ठाकुर ने अपने ट्रक को रिवर्स करने लगा जिस कारण मकतुला बाई ट्रक के सामने टायर में दब गई तब ट्रक चालक मकतुला बाई को ट्रक के नीचे घसीटते हुए कुछ दुर ले गये जिससे मकतुला बाई के शरीर मे गंभीर चोंट लगने से मकतुला बाई की मौके पर ही मृत्यु हो गया। यदि ट्रक चालक लेखराम ठाकुर अपनी ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए.एफ. 8199 को रिवर्स नही करता तो मकतुला बाई ट्रक के सामने टायर में नही दबती ट्रक चालक द्वारा गैर इरादतन तरीके से अपने ट्रक को रिवर्स करने के कारण मकतुला बाई ट्रक के नीचे दबने से मृत्यु हुआ। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बालोद में अपराध क्रमांक 523/25 धारा 105 बीएनएस कायम कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी ट्रक चालक लेखराम ठाकुर निवासी ग्राम मेढ़की नशे में होना प्रतीत होने से जिला अस्पताल बालोद में मुलाहिजा कराया गया। मुलाहिजा रिपोर्ट में डॉक्टर साहब ने शराब सेवन करना लेख करने से मोटरयान अधिनियम की धारा 185 एम.व्ही.एक्ट जोड़ा गया। आरोपी ट्रक चालक के पेश करने पर ट्रक क्रमांक सीजी 08 ए.एफ. 8199 एवं ड्रायवींग लायसेंस जप्त किया गया। आरोपी लेखराम ठाकुर के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना पाये जाने से गिरफ्तारी का कारण बताकर दिनांक 30.11.2025 के 12.00 बजे गिरफ्तार कर जूर्म अजमानतीय होने से आरोपी के परिजनों को गिरफ्तारी की सूचना देकर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय को पेश किया गया है। माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, प्रआर.1732 योगेश सिन्हा, प्रआर.1603 दुर्योधन यादव, आरक्षक क्र. 310 मुकेश यादव, आर.क्र. 36 मोहन कोकिला, आर.क्र. 51 नागेश साहू, म.आर.क्र. 15 लक्ष्मी पटेल का सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page