DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में 25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ

बालोद। जिला मुख्यालय बालोद में शनिवार, 8 नवम्बर 2025 को 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में नेटबॉल, फुटबॉल तथा खो-खो खेलों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 420 बच्चे भाग ले रहे है. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुंडरदेही विधायक श्री कुंवर सिंह निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेन्द्र चंद्राकर, चेयरमैन, इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ एवं उपाध्यक्ष जिला पंचायत बालोद श्री तोमन साहू, श्री यज्ञदत्त शर्मा, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ, श्री राकेश यादव, जिला मुख्य आयुक्त भारत स्काउट एंड गाइड, श्रीमती प्रतिभा चौधरी, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, श्री कमलेश सोनी, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालोद, तथा श्री सौरभ लुनिया, उपाध्यक्ष राज्य एथलेटिक्स संघ छत्तीसगढ़ विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला प्रशासन बालोद की ओर से कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील चंद्रवंशी, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल, अपर कलेक्टर श्री अजय किशोर लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मधु हर्ष, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्राची ठाकुर, तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मधुलिका तिवारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेल और पढ़ाई दोनों में संतुलन बनाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। बालोद जिले में आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न संभागों के छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। उद्घाटन समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सबका मन मोह लिया। इस दौरान सहायक क्रीड़ा अधिकारी किशोर मेहरा, जिला खेल समन्वयक सपन जेना और मास्टर ऑफ सेरेमनी सुरेश शांडिल्य रहें।

You cannot copy content of this page