DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दिवाली विशेष : रील के बजाय बच्चों को इस सैलून में जोड़ते हैं श्री राम से, घर से कागज पर 108 बार जय श्री राम लिखकर आने वाले बच्चों को बाल कटिंग का नहीं लेते पैसा

बालोद । आज दिवाली भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के 14 वर्ष के वनवास काल समाप्त होने के बाद अयोध्या लौटने के दिन की याद में मनाया जाता है। भगवान श्री राम से प्रेरित होकर उनके संस्कारों और आदर्शों को नई पीढ़ी में भी उतारने के लिए बालोद के एक सैलून संचालक बच्चों के मन मस्तिष्क में राम को लाने का प्रयास कर रहे हैं। पांच से 15 साल तक के बच्चे श्री राम की ओर लौटने लगे हैं। आज जहां बच्चों का बचपन मोबाइल गेम्स, यूट्यूब, इंस्टाग्राम आदि के रील्स में बीत रहा है, भाव भक्ति से लगभग वे दूर से होते जा रहे हैं। बचपन में उनमें भगवान भक्ति का कोई स्वभाव नहीं जग पा रहे हैं, ऐसी स्थिति में बालोद के सैलून संचालक उमेश सेन एक अनूठी पहल लेकर आए हैं । उनका बालोद में सैलून चलता है, जहां पर वे 5 से 15 साल तक के बच्चों का बाल निशुल्क काटते हैं । बस शर्त यह है कि उन बच्चों को घर से 108 बार कागज पर जय श्री राम लिखकर लाना होता है । ऐसा करवाने का उनका उद्देश्य बच्चों को श्री राम से जोड़ना है ताकि आज के बच्चे हमारे पौराणिक कथा,रामायण, महाभारत से प्रेरणा लें। उनकी कथा कहानी को सीखे समझे और उनके आदर्शो को अपने जीवन में उतारे। 108 बार श्री राम लिखते लिखते कहीं ना कहीं बच्चों के मन मस्तिष्क में श्री राम के प्रति एक छवि बनती है और बच्चे फिर श्री राम के बारे में जानने की कोशिश भी करते हैं। घर पर अपने पालकों से भी इस बारे में चर्चा करते हैं। बच्चे मोबाइल के रील या वीडियो गेम्स में न रहकर श्री राम में भी अपना मन लगाते हैं एक छोटी सी कोशिश उनके द्वारा बच्चों को भक्ति भाव से जोड़ने के लिए की जा रही है ताकि आने वाली पीढ़ी भी सनातन हिंदू संस्कृति की रक्षा के लिए सजग रह सके।

उनकी इस पहल से प्रभावित होकर अब तक 50 से ज्यादा बच्चे श्री राम लिखकर उनके पास आ चुके हैं। जिनका वे निशुल्क बाल काट चुके हैं दिवाली के अवसर पर भी कई बच्चे इसी तरह से 108 बार जय श्री राम लिखकर उनके सैलून पहुंचे थे । बता दे कि सैलून संचालक उमेश सेन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में भी सक्रिय रहते हैं। वे बजरंग दल में पूर्व जिला संयोजक रहे हैं, अभी विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री हैं। समय-समय पर वे लोगों को हिंदू सनातन संस्कृति के प्रति संरक्षण के लिए आगाह भी करते रहते हैं। अब सैलून के जरिए बच्चों को वे उसी आस्था और परंपरा से जोड़ रहे हैं जिस आस्था और परंपरा को हमारी पुरानी पीढ़ी आज तक निभाते और सहेजते आ रही है।बालोद नगर के मधु चौंक स्थित रुद्रा जेंट्स पार्लर (RUDRA UNISEX GLAMOUR PARLOUR) के संचालक उमेश कुमार सेन का मानना है कि उनके इस प्रयास से बच्चे प्रभु श्री राम से जुड़ेंगे…और आध्यात्म के प्रति आकर्षित होंगे। संचालक उमेश कुमार सेन ने बताया कि अब तक जय श्री राम नाम लिखकर 50 से ज्यादा बच्चे निःशुल्क बाल कटवाने के लिए आ चुके हैं। उमेश कुमार सेन की ये पहल न सिर्फ बच्चों के मन में हिंदू देवी देवताओं के प्रति रुझान पैदा कर रही है.बल्कि उन्हें भविष्य में भगवान की भक्ति भाव में जुड़ने के लिए भी प्रेरित कर रही हैं…।

You cannot copy content of this page