गोडेला में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न



बालोद – गुंडरदेही विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला गोडेला में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण के नोडल प्रभारी दीनदयाल साहू प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला भरदाकला व भूपत साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला भरदाकला की उपस्थिति रही। जिसमें सहयोगी के रूप में गांव के शिक्षाविद् जोहन बंजारे ,मनसुख बंजारे ,सोनिया साहू ,जागेश्वर कुर्रे ,बालूराम साहू , पवन साहू, रामेश्वर ठाकुर, सत्यवती गायकवाड़, परमिला साहू, क्षमा साहू, पंकज बेलचंदन , गणेश राम जांगड़े,साधना गायकवाड़, साधना बांधे व गांव के मुखिया सरपंच वागीश बंजारे , पंच संदीप चंद्राकर व पालकों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता 2025अभियान का सफल आयोजन किया गया ,जिसमें विद्यार्थियों के सीखने की दक्षता, सामुदायिक सहभागिता, पलकों की उपस्थिति, शिक्षा गुणवत्ता आदि का आकलन किया गया। नोडल शिक्षक व ग्राम के सामान्य नागरिकों के द्वारा कक्षा वार बच्चों का आकलन किया गया। जिसमें बच्चों से महीने में दिनों की संख्या, गुणा , संविधान , राष्ट्रपति प्रधानमंत्री , अंग्रेजी के छोटे छोटे प्रश्नो को बच्चों के समक्ष रखकर बच्चों के साथ सौम्यता के साथ कार्यक्रम का सफल संपादन किया गया।

शाला में शिक्षक संतोष शर्मा, देवेन्द्र साहू व सनत देशमुख ने अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया। साथ ही शाला में न्योता भोज का आयोजन एसएमसी अध्यक्ष सोनिया साहू व शिक्षिका श्रीमती प्रतिभा त्रिपाठी के संयुक्त तत्वाधान न में संपन्न किया गया।

You cannot copy content of this page