DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यातायात पुलिस ने परमिट शर्तों का उल्लंघन करने वाले डी.जे चालक पर की कार्रवाई

10 हजार रुपए की काटी गई समन शुल्क, शराब सेवन कर ,मोबाइल फ़ोन से बात करते , खतरनाक ढंग से वाहन चलाने वाले अब तक 130 वाहन चालको का लाइसेंस निलंबन की तैयारी

बालोद। बुधवार को खल्लारी के पास मोटर वाहन चेकिंग के दौरान परमिट शर्ताें का उल्लंघन कर खतरनाक ढंग से डी.जे. वाहन को चलाते वाहन चालक को पाए जाने पर एक डी.जे. वाहन चालक के विरूद 10,000/- की चलानी कार्यवाही यातायात बालोद के द्वारा की गई है। अब तक खतरनाक ढंग से वाहन चलाने, शराब सेवन कर वाहन चलाने, यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले 130 वाहन चालको के विरुद्ध लाइसेंस निलंबन हेतु भेजी गई है। यातायात पुलिस बालोद के द्वारा लगातार वाहन चालको से अपील किया जा रहा है कि बिना अनुमति एवं परमिट शर्तों का उल्लंघन कर वाहन न चलाएं, शराब सेवन कर खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए अपने तथा अन्य व्यक्तियों की जान जोखिम में न डाले। हमेशा यातायात नियमों का पालन करे। आम जनो एवं वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए बालोद पुलिस सदैव तत्पर है। यातायात पुलिस बालोद आम नागरिकों से अपील करता है कि मालवाहक वाहन में सवारी भरकर परिवहन न करे, यातायात नियमों का पालन करे, रात्रि में वाहन चलाते समय अपर डिपर का प्रयोग करे, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोग न करे, नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दे, संयमित गति से वाहन चलाएं एवं वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगाए व वाहन चलाते समय वाहन के दस्तावेज हमेशा अपने साथ रखे। साथ ही वाहनो को मोडीफ़ायी करके ना चलावे।

You cannot copy content of this page