DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

स्वामी आत्मानंद बालोद में स्वच्छोत्सव कार्यक्रम

बालोद- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय बालोद में स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियों निबंध, कविता, वाद विवाद, स्लोगन, क्विज,चित्रकला, परियोजना का आयोजन किया गया। प्राचार्य अरुण कुमार साहू ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान मात्र नहीं है बल्कि जीवन के आचरण का अनिवार्य हिस्सा है। स्वच्छता की आदत के माध्यम से हम अपने वातावरण एवं जीवन में सुधार ला सकते हैं। कार्यक्रम में स्वच्छता थीम पर आधारित परियोजना अपशिष्ट कचरे का निस्तारण की प्रस्तुति आदर्श एवं तुषार तथा जल प्रबंधन एवं संरक्षण की प्रस्तुति ताम्रध्वज एवं प्लास्टिक अपशिष्ट कम करने पर लीना साहू ने परियोजना प्रस्तुति दी। चित्रकला में अनीशा रात्रे, योगांत देशमुख, धारिणी, कंचन तारम,चारु विश्वकार, अभिषेक तंबोली, प्रियांशी,रुद्र प्रकाश, यशराज ने स्वच्छता से संबंधित चित्रों के माध्यम से स्वच्छ वातावरण निर्माण का संदेश दिया।

पुरानी अनुपयोगी सामग्री से सजावटी सामान बनाकर रचना साहू ने हस्त कौशल का परिचय दिया। समाज में स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले स्वच्छता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक एवं स्वच्छता गीत,नृत्य का प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से स्वच्छता थीम पर गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाओं अर्चना साहू कुमुदिनी साहू, हरीश पटेल सुषमा तिवारी , पुष्पांजलि, नीलम पांडे, शैलेंद्री साहू ने कुशल मार्गदर्शन करते हुए सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन छात्र परिषदअध्यक्ष डाली साहू, सचिव कृतिका साहू एवं मुस्कान ने किया।

You cannot copy content of this page