DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जारी हुई जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी की टीम, अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने जिले में किन किन पर जताया भरोसा देखिए लिस्ट

बालोद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कुछ देर पहले बालोद, नारायणपुर और बेमेतरा में कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसे बालोद जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर की अनुशंसा पर जारी हुए लिस्ट में एक कोषाध्यक्ष सहित उपाध्यक्ष, महामंत्री कार्यकारिणी सदस्य, संयुक्त महामंत्री, सचिव, मीडिया प्रभारी, स्थाई आमंत्रित सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य इन सभी की लिस्ट जारी की गई है। कोषाध्यक्ष प्रेमचंद क्षीर सागर को बनाया गया है तो वहीं उपाध्यक्ष में दिग्गजों को शामिल किया गया है। जिसमें पुरषोत्तम पटेल, राम जी भाई पटेल, बसंत सोनबेर, संगीता नायर, विद्या शर्मा ,गिरीश चंद्राकर, विजयपाल बेलचंदन, नारायण साहू, नीलकंठ टंडन, रतिराम कोसमा शामिल है। इसी तरह महामंत्री में शंभू साहू, रेवाराम रावटे, हस्तीमल सांखला, केशव शर्मा, धीरज उपाध्याय, जगदीश चांडक, नौशाद कुरेशी, काशीराम निषाद, दुर्गा ठाकुर को बनाया गया है। देवरी बंगला के रहने वाले केशव शर्मा दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता भी रह चुके हैं। इसके अलावा जिला सरपंच संघ बालोद के पूर्व उपाध्यक्ष भी थे। लगातार पार्टी के प्रति समर्पित व सक्रियता को देखते हुए उन्हें इस बार महामंत्री का पद दिया गया है।जिससे उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है। इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य में बंटी विनोद शर्मा, जीवन कश्यप,मुकेश , दाऊद खान, संजय साहू, लता कोर्राम, रुखसाना बेगम, कल्याणी चंद्राकर, भोला देशमुख, पिमन साहू को जगह दी गई है। सचिव में कैलाश बिसाई, हंसमुख टुवानी, लता साहू, नरुल्ला खान को बनाया गया है। प्रवक्ता में यज्ञदेव पटेल, प्रकाश नाहटा, सुनील गोलछा व गिरीश यादव, देवेंद्र साहू मीडिया प्रभारी बनाए गए हैं।

You cannot copy content of this page