DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

55 साल के बड़े पापा ने 9 साल की भतीजी के साथ किया जंगल ले जाकर अनाचार, गला दबाकर मारने की कोशिश, बच गई बच्ची, आरोपी हिरासत में

बालोद/ गुरुर । गुरुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा (उम्र 9 साल) के साथ अनाचार का बड़ा मामला सामने आया है। बच्ची के साथ यह नीच हरकत करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसके परिवार से ही उसके बड़े पिताजी हैं। जिनकी उम्र 55 साल है । पर उन्होंने इस कदर हैवानियत दिखाई कि दुष्कर्म करने के बाद उसे गला दबाकर मारने की कोशिश की। सोमवार को शाम करीब 4 बजे बच्ची को घर से स्कूटी में बैठा कर दुर्गा दिखाने के बहाने ले गए और गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर एक जंगल में ले जाकर उसके साथ गंदी हरकत की। फिर साक्ष्य छुपाने के लिए उसने अपनी भतीजी को जान से मारना चाहा और गला दबाने लगा। इस बीच बच्ची बेहोश हो गई, जिसे आरोपी ने मृत समझ लिया और वहीं छोड़कर स्कूटी के साथ में घर वापस आ गया। इधर जब शाम को बच्ची घर में नहीं दिखाई दी तो घर वाले खोजबीन करते रहे। ग्रामीणों ने बताया कि नवरात्रि का पहला दिन था, माता की कृपा ही कह सकते हैं कि इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी बच्ची बच गई। बेहोशी की हालत में जंगल में पड़ी बच्ची को करीब शाम 7:00 बजे होश आया और जंगल के पास लगे गांव में दुर्गा पंडाल के पास लाउडस्पीकर पर सेवा गीत/ जस गीत चल रहा था जिसकी आवाज सुनते-सुनते बच्ची जंगल से उस गांव तक पहुंची और ग्रामीणों के बीच जाकर उसने घटना की जानकारी दी। बच्ची ने रोते बिलखते बताया कि उनके बड़े पापा ने उनके साथ ऐसी हरकत की है और उन्हें गला दबाकर मारने की कोशिश की। इस बीच वह बेहोश हो गई तो छोड़कर चले गए थे। ग्रामीणों ने बच्ची के बताए नाम पता के अनुसार उनके परिजनों को सूचना दी। इस बीच आरोपी घर में ही था। घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और उन्हें घटनास्थल पर ले गए। साथ ही तत्काल थाने भी ले गए। गुरुर पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन में जुटी हुई है। एसडीओपी बोनीफॉस एक्का, थाना प्रभारी सुनील तिर्की सहित पूरा अमला सुबह से मामले की जांच और कार्रवाई में लगा हुआ है। आरोपी सहदेव ठाकुर को हिरासत में ले लिया गया है।

You cannot copy content of this page