DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवरात्र में मंदिर परिसरों की स्वच्छता दीदियों ने की सफाई

बालोद। ग्राम घीना में स्वच्छता दीदियों के द्वारा नवरात्र पर मंदिर प्रांगण की साफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान गांव के शीतला मंदिर और राम मंदिर के आसपास साफ सफाई की गई। सुबह से ही महिलाएं जो स्वच्छता का सेवा कार्य करती है रिक्शा लेकर पहुंची और आसपास पड़े हुए कचरो की सफाई कर उन्हें उचित जगह पहुंचाया गया। इस कार्य में प्रमुख रूप से पुष्पा सेन, नरबदिया तारम, पुनियाबाई निषाद, कांतिबाई साहू, निशा सिन्हा , लोकेश्वरी यादव, सुशीला सिन्हा , अहिल्याबाई, एवं अन्य सदस्यों का योगदान रहा। गांव के समाज सेवी डालचंद जैन ने बताया कि स्वच्छता दीदियों का प्रयास सराहनीय है। इनके कारण गांव में स्वच्छता बनी रहती है। नवरात्र में पूरे 9 दिनों तक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हुए महिलाओं ने यह पहल की है ताकि लोगों के भक्ति भाव में मंदिरों के आसपास किसी तरह की गंदगी के कारण अड़चन ना आए।

You cannot copy content of this page