DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वेटलिफ्टिंग स्पोर्ट एकेडमी अर्जुन्दा की खिलाड़ियों ने जीता चैंपियनशिप का खिताब, विधायक ने किया सम्मानित

बालोद। बालोद टाउन हॉल में आयोजित 23 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में वेटलिफ्टिंग स्पोर्ट एकेडमी अर्जुन्दा की खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप का खिताब जीता है। इस उपलब्धि पर विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। विधायक जी ने कहा यह अर्जुंदा एवं जिला बालोद के लिए बहुत ही गर्व की बात है, युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत है और इससे हमें सीखने की जरूरत है। बालिकाओं को बधाई देता हूं और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देता हूं। मैं हमेशा ऐसे खिलाड़ियों के साथ खड़ा हूं जो अपने जज्बे और ईमानदारी से देश और राज्य का नाम रोशन करते हैं।

ऐसा रहा परिणाम

बालोद जिला की ओर से वेटलिफ्टिंग स्पोर्ट एकेडमी अर्जुंदा से कुल 10 बालक बालिकाओं ने भाग लिया था। जिसमें बालिका वर्ग कुल 163 अंक हासिल करके चैंपियनशिप अपने नाम किया व 156 अंको के साथ रायपुर जिला उपविजेता बनी । बालोद जिला से चंद्रहासिनी पाटिल गोल्ड ,चंचल रावटे सिल्वर , देविका देशमुख सिल्वर , नोवल दास साहू सिल्वर एवं भूमिका साहू कांस्य पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किए हैं, यह सभी बच्चे नगर अर्जुन्दा में कोच प्रकाश देशमुख के मार्गदर्शन मे रोजाना 2-2 घंटे अभ्यास करते हैं। इस आयोजन का आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता मोदीनगर (फरीदाबाद) मे दिसंबर माह में होगी। इस उपलब्धि पर सुरेश रावटे व्याख्याता, अश्विनी पटेल पी.टी.आई. , प्रकाश देशमुख कोच ने भी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

You cannot copy content of this page