DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बेटी के जन्मदिन पर हुआ जगतरा पीएम श्री स्कूल में न्यौता भोज

बालोद। पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला जगतरा ,विकासखण्ड बालोद में श्री उदल निषाद ने अपनी बेटी देवांशी निषाद के जन्मदिवस पर न्योता भोज का आयोजन किया । जिसमे खीर ,पूड़ी व मटर पनीर की सब्जी , मिठाई और मिच्चर दी गई व अपनी बेटी का जन्म दिन स्कूल में मनाया। इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती खेमलता ठाकुर ( मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण से सम्मानित, प्रधान पाठक 2025 ) नेवता भोज कराने वाले का आभार व्यक्त किया ।

उन्होंने कहा कि इस शिक्षा सत्र का यह पांचवा नेवता भोज है जिसमें हमारे स्कूल ने सफलता पाई है। उन्होंने सभी बच्चों के पालकों को प्रेरित किया कि न्यौता भोज किसी भी खुशी पर करवा सकते हैं। इस खुशी के अवसर पर , स्कूल के सहायक शिक्षक श्रीमती अनुपमा चौबे, श्रीमती, अन्नपूर्णा मंडावी श्रीमती पद्मिनी साहू उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page