DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुर साहू समाज की अध्यक्ष बनी महिमा साहू,वर्तमान में है नगर पंचायत में पार्षद, पहले रह चुकी अध्यक्ष

सालिक साहू के साथ हुआ कड़ा मुकाबला महिमा को 13, सालिक को मिले 8 वोट

गुरुर ग्रामीण साहू समाज में पहली बार महिला बनी है अध्यक्ष

गुरुर– अंबेडकर चौक स्थित साहू सदन गुरुर में सोमवार को गुरूर नगर साहू समाज के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद को छोड़कर बाकी पदों में निर्विरोध चुनाव हुए। अध्यक्ष पद के लिए पहले पांच लोगों ने नामांकन भरा। जिसमें से दो अभ्यर्थी मुकेश और टोमेश्वर ने नाम वापस ले लिया तो वही एक अभ्यर्थी खेमलाल साहू का नामांकन पत्र में त्रुटि होने के कारण नामांकन रद्द किया गया। अध्यक्ष पद के लिए फिर महिमा साहू और सालिक साहू के बीच मुकाबला हुआ। महिमा को 13 वोट और सालिक को 8 वोट मिले। इस तरह महिमा अध्यक्ष बनने में कामयाब हुई। इस तरह गुरुर ग्रामीण साहू समाज में पहली बार कोई महिला अध्यक्ष बनी है। कोर कमेटी की मौजूदगी में सात पाँगर के मुखिया चुनाव कराने के लिए पहुंचे थे। उनकी यही कोशिश थी कि सभा पद में निर्विरोध पदाधिकारी चुने जाए। अन्य पदों में तो सहमति बन गई लेकिन अध्यक्ष पद के लिए बात नहीं बन पाई। नाम वापस लेने वालों ने भी इसी कारण वापस ले लिया कि चुनाव की स्थिति बन रही थी। अंततः दो लोगों के बीच चुनाव कराया गया और महिमा जीत गई। बता दें कि महिमा साहू गुरूर नगर पंचायत में वर्तमान में वार्ड 6 से पार्षद भी हैं। तो वहीं पिछले पंचवर्षीय कार्यकाल के दौरान ढाई साल तक पार्षद रही और ढाई साल नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी है। पूर्व में भी साहू समाज के अंतर्गत महिला उपाध्यक्ष के पद पर दो कार्यकाल यानि 6 साल तक रह चुकी है। इस चुनाव अंतर्गत उपाध्यक्ष हेमंत कुमार साहू, महिला उपाध्यक्ष जाम बाई साहू, संगठन सचिव ओम प्रकाश साहू, संगठन महिला सचिव चंद्रलता साहू (पार्षद) निर्विरोध चुने गए । इस दौरान कोर कमेटी के अंतर्गत प्रदेश उपाध्यक्ष सोहन साहू, प्रदेश साहू संघ के पूर्व महामंत्री अखिल भारतीय साहू, समाज के कार्यकारिणी सदस्य हलधर साहू, परिक्षेत्र अध्यक्ष योगेश साह, भोलाराम साहू, विष्णु राम साहू आदि मौजूद थे।

You cannot copy content of this page