DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कन्या महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता एवं रैली कार्यक्रम आयोजित

बालोद। भक्त माता कर्मा शासकीय कन्या महाविद्यालय बालोद प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता एवं रैली का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है, जिसके अंतर्गत पंचम चरण में पोस्टर प्रतियोगिता एवं रैली आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आरंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। सर्वप्रथम पोस्टर प्रतियोगिता हुआ जिसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिए। छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम 25 वर्षों को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु.तानिया यादव, बी.ए.प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय स्थान कु.प्रीति बी.एससी. प्रथम सेमेस्टर एवं कु. दामिनी बी.एससी. तृतीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के छात्राओं के द्वारा रैली निकाली गई एवं रैली में छत्तीसगढ़ गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के विकास के संबंध में नारे लगाए गए। इस कार्यक्रम में प्रो. तरूण कुमार, प्रो. संतोष कुमार राना, प्रा. धीवराज कुमार भोयर, डॉ. दीपाली, प्रो. विनोद कुमार साहू, डॉ. श्रेष्ठा शुक्ला, प्रो. जिज्ञासा पटेल, पी. त्रिवेणी सेन, श्री सोमन लाल तारम, श्री यशवन्त देशमुख, श्री धरमू राम राउत, सुश्री प्रीति ठाकुर एवं छात्राएँ उपस्थित रही।

You cannot copy content of this page