कहीं आप न हो जाए ठगी के शिकार….आरटीओ चालान के भुगतान के लिए वेबसाईट का ही करे उपयोग

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद – जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि हाल के दिनों में राज्य में आरटीओ ई चालान से संबंधित स्कैम सामने आ रहे हैं, जिसमें नकली ई चालान के माध्यम से लोगों को ट्रैफिक नियम तोड़ने के बारे में छद्म तरीके से डराने वाले संदेश व्हाट्सएप के माध्यम से लिंक भेजकर आम लोगों की व्यक्तिगत जानकारी और जमा खाते से पैसे चुरा लेते है। जिला परिवहन अधिकारी ने जिले के आम लोगों से यह अपील है कि ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए मैसेज लिंक (जैसे .apk फाईल) पर क्लिक न करें। अपने वास्तविक चालान की जांच करने के लिए अधिकारिक विभागीय वेबसाईट https://echallan. parivahan.gov.in पर जाकर ई-चालान के पेज पर Pay Online पर क्लिक कर चालान नंबर एवं कैप्चा कोड डालकर GET DETAIL पर क्लिक कर मोबाईल ओटीपी डालकर चालान विवरण संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। पुलिस एवं परिवहन के प्रवर्तन अमले द्वारा जब भी e-Challan किया जाता है, पंजीकृत मोबाईल में संबंधित को टेक्स्ट मैसेज अधिकारिक वेबसाईट https://echallan. parivahan.gov.in के माध्यम से ही भेजे जाते हैं। आम लोगों की जागरूकता के लिए यह अपील है कि यदि आपको किसी ई चालान मैसेज के साथ कोई लिंक मिलता है, तो उस पर कभी क्लिक न करें। कभी भी किसी अजनबी को ऑनलाईन पैसे का भुगतान न करें, और अपने खाते से किसी भी लेने देन से सावधान रहें। किसी भी धोखेबाज कॉल, संदेश या ऐप के संबंध में निकट पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।

You cannot copy content of this page