डीबी डिजिटल मीडिया बालोद।छत्तीसगढ़ प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ द्वारा नियमितीकरण/सविलियन, ग्रेड पे, लंबित 27% वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल का 17वा दिन था। कर्मचारियों को नोटिस मिलने के बाद भी नोटिस का कोई असर देखने को नहीं मिला । कर्मचारी आज भी उसी उत्साह के साथ हड़ताल में डटे रहे। कर्मचारियों द्वारा बालोद बस स्टैंड में करमा नृत्य किया गया।

करमा नृत्य छत्तीसगढ़ में खुशहाली के लिए किया जाता है। कर्मचारियों का कहना है कि हमारी मांग भी पूरी होगी हम भी नियमित होंगे, इसी उत्साह में कर्मचारियों द्वारा करमा नृत्य किया गया है। हड़ताल में जिला अध्यक्ष श्री खिलेश साहू, उपाध्यक्ष प्रेम , संरक्षक दिनेश खर्कवाल, मीडिया प्रभारी चंदन गिरी सदस्य डॉ दीप्ति साहू, डॉ पुष्पांकांत नागवंशी,चंद्रिका,किशोर, हेमंत साहू, छबीली, दोष, हेमंत साहू, टेम्नेंद्र सारथी ,राजू ,अनीता साहू, सीता ,सचिन , आराधना ,झरना, मुकेश, दीपिका,गुलशन ,पीनेश, प्रेम प्रकाश ,राकेश, पुखराज,रविकांत, रेणुका पिस्दा ,ईश्वर दास सहित सभी कर्मचारी उपस्थित थे।
