DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

संकुल स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता संपन्न

डौंडीलोहारा। संकुल स्तरीय विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन संकुल केंद्र सहगांव के पूर्व माध्यमिक शाला सभागार में किया गया। प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर से 8 तथा प्राथमिक स्तर से 10 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का संचालन पंजीयन एवं क्रमांक अनुसार वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र वितरण कर सुव्यवस्थित ढंग से किया गया। सभी प्रतिभागी विद्यार्थी अपने-अपने विद्यालय के शिक्षकों के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हुए। विजेता छात्र में माध्यमिक स्तर में प्रथम स्थान मनीष मेडिया, पूर्व माध्यमिक शाला पिंगाल, द्वितीय स्थान जागेश्वरी, पूर्व माध्यमिक शाला गैंजी, प्राथमिक स्तर में प्रथम स्थान – तुषार, प्राथमिक शाला सहगांव, द्वितीय स्थान – तेज प्रकाश, प्राथमिक शाला गैंजी रहे। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर पूर्व माध्यमिक शाला एवं प्राथमिक शालाओं के प्रधान पाठकों ने बच्चों को आशीर्वचन एवं भविष्य की तैयारी हेतु प्रेरणा दी। इस मौके पर पूर्व माध्यमिक शाला गैंजी से मेघनाथ रावटे, माध्यमिक शाला जाटादाह से सुश्री पूजा सार्वा, पूर्व माध्यमिक शाला सहगाव से होम लाल पटेल, पूर्व माध्यमिक शाला पिंगाल से दिलेश्वर सिंह ठाकुर,प्राथमिक शाला गैंजी से रामलाल ठाकुर,प्राथमिक शाला पोयलाटोला से नेतराम हिरवानी,प्राथमिक शाला पिंगाल से प्रवीण कुमार मानकर,प्राथमिक शाला सहगांव से विजय कुमार पटेल मौजूद थे । कार्यक्रम का सफल आयोजन पूर्व माध्यमिक शाला सहगांव के प्रधान पाठक खम्हन लाल चुरेन्द्र के संरक्षण में तथा संकुल समन्वयक गिरीश कुमार निर्मोही की संसाधन व्यवस्था से संभव हो सका। अंत में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त करते हुए विजय कुमार पटेल ने आशीर्वचन प्रस्तुत किया।

You cannot copy content of this page