डौंडीलोहारा। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डौंडीलोहारा में राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गणित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ व्याख्याता एल के ठाकुर द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दी प्रज्वलित कर आरंभ किया। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए प्रतियोगिता स्वस्थ मन से देने की बात कही। कार्यक्रम का नोडल सुश्री एनुका शार्वा ने सभी बच्चों का दिशा निर्देशन, नियम शर्त से परिचय कराया। तत्पश्चात विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागी बड़गांव,अछोली, सेजेस लोहारा, दुधली, मुढीया, किल्लेकोडा, सहगांव, नवागांव आदि विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें प्रथम स्थान पर गीतांजली बालक उ मा विद्यालय डौंडी लोहारा और द्वितीय सुनंदिनी सेजेस लोहारा, तृतीय रूहानी साहू शासकीय हाई स्कूल भरदा ने प्राप्त किया।निर्णायक के रूप में श्री प्रदीप मेश्राम ,डुप्ले शाहू,लवन साहू, हेमंत साहू,त्रिवेणी साहू, एन के यादव, डी के सिन्हा, भरत लाल साहसी आदि शिक्षक उपस्थित थे। यह बच्चे आगे जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।
राष्ट्रीय आविष्कार योजना के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय गणित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
