DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डायरिया पीड़ित ग्रामीणों का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम व पार्षद ममता शर्मा

बालोद। डौंडीलोहारा के वार्ड 2, 3 और 4 में डायरिया का प्रकोप देखा जा रहा है। जहां से लगभग 15 लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं। जिन्हें इलाज हेतु स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही संवेदनशील नगर पंचायत अध्यक्ष निवेंद्र सिंह टेकाम भी अस्पताल पहुंचे और मरीज का हाल-चाल जाना साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए जल्द से जल्द मरीजों को स्वस्थ करने को लेकर निर्देशित किया तो वहीं वार्डों में पानी की टेस्टिंग, डायरिया फैलने के कारणों की जांच, गोली वितरण करने को लेकर भी बात कही। लोगों को भी उन्होंने पानी की शुद्धता को लेकर ध्यान रखने की बात कही। इस दौरान उनके साथ पार्षद ममता शर्मा सहित अन्य भी मौजूद रहे।

मरीजों को फल वितरित करने पहुंचे अध्यक्ष

You cannot copy content of this page