DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा के प्री मॉक टेस्ट में शामिल हुए 300 से अधिक बच्चे

बालोद। देव यादव ऑनलाइन क्लासेस एवं horizon academy बालोद के तत्वाधान में नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा 2026 के पूर्व Pre – मॉक टेस्ट का आयोजन हुआ। जिसमे बालोद जिले के आलावा राजनांदगाव, दुर्ग,मानपुर मोहला एवं कांकेर जिलों से आए हुए कुल 300 से अधिक बच्चों ने भाग लिए जिसमे
प्रथम स्थान ओजस्वी साहू (60/80) – स्कूल ब्लेज academy उमरादाह (जिला- बालोद), उमंग केराम (60/80)- स्कूल -शासकीय प्राथमिक शाला कटरेल (जिला – बालोद ) और अक्षर साहू (60/80) कृष्णा किंदरगर्डन बालोद रहे। इसी तरह द्वितीय स्थान विनीता रावटे (59/80)- सरस्वती शिशु मंदिर दूधली (मालीघोरी ), तृतीय स्थान पर मेहुल साकार – (58/80)- सरस्वती शिशु मंदिर मार्री बांग्ला और अंकुश मरकाम ( 58/80) ने प्राप्त किया। इस प्रकार इस मॉक टेस्ट को सफल बनाने में श्री देव यादव सर ( संचालक देव ऑनलाइन क्लासेस ), श्री रघुनाथ सागर सर ( प्राचार्य horizon academy ), श्री टंडन सर, अलेन्द्र सर, दीलीप केराम सर, टांडिया सर,मनमोहन साहू सर, श्री अमित ठाकुर सर,ऋषभ सर, रिंकू सर एवं समस्त पालक गणों का योगदान रहा।पालकों ने इस प्रकार के pre मॉक टेस्ट को समय समय पर आयोजित करने का आग्रह किये ताकि बच्चों में परीक्षा के प्रति भय को दूर किया जा सके।

You cannot copy content of this page