DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दूसरे जिले से आकर जुआरी खेल रहे थे डंगनिया में जुआ, 16 पकड़ाए,8 लाख नकदी और तीन कार जब्त..

बालोद/गुंडरदेही। थाना गुण्डरदेही में धारा 3 (2), छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत एक बड़ी कार्रवाई की गई। डंगनिया में जुआ खेल रहे 16 लोगों को पकड़ा गया। जिनसे 8 लाख से ज्यादा नगदी और तीन लग्जरी कार बरामद हुए हैं। सभी आरोपी दुर्ग, भिलाई,धमतरी और रायपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पकड़े गए जुआरियों में एक भी बालोद जिले से नहीं थे। हाई प्रोफाइल जुआरी बाकायदा 3 लग्जरी कार में सवार होकर आए थे और जुआ खेल रहे थे। घटना स्थल बालोद जिला की सीमा पर डंगनिया गांव का एक फार्म का लॉन है। पकड़े गए आरोपी संपन्न और सभ्य परिवारों से भी हैं। एसपी योगेश कुमार पटेल के मार्गदर्शन, एएसपी मोनिका ठाकुर एवं एसडीओपी गुण्डरदेही राजेश बागड़ें के पर्यवेक्षण एवं उपनिरीक्षक मनीष शेण्डे, थाना प्रभारी गुण्डरदेही के नेतृत्व में लगातार अवैध जुआ, सट्टा, पर लगाम लगाने कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत 24 अगस्त को टाउन पेट्रोलिंग, अभियान कार्यवाही के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ जुवाड़ियान ग्राम डगनिया ग्रीन के कोया फार्म प्लाट न. 10 के लान में 52 पत्ती ताश से रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराकर थाना गुण्डरदेही से टीम गठित कर गवाहो के समक्ष घेराबंदी की। जिसमें मोहम्मद फहीम पिता मोहम्मद सलील उम्र 38 साल निवासी गंजपारा दुर्ग , प्रमोद निवारे पिता रूखमन निवारे उम्र 37 साल निवासी चंगोराभांठा, टिकरापारा रायपुर,रोशन कुमार पिता रमेश कृपलानी उम्र 34 साल निवासी इंद्रप्रस्थ कालोनी रायपुर, अनिकेत लक्ष्यवाणी पिता स्व. बसंत उम्र 27 साल निवासी रतन कालोनी, दानीटोला, धमतरी, राजीव तिवारी पिता स्व. रामनरेश तिवारी उम्र 34 साल निवासी शक्ति बाजार रायपुर, केवलदास भारती पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 30 साल निवासी कमल विहार रायपुर, नागेश्वर साहू पिता जुराखन साहू उम्र 29 साल निवासी कांदूल, मौदहापारा रायपुर, ओमप्रकाश चंद्रा पिता नेगीलाल चंद्रा उम्र 32 साल निवासी देवसागर भटगांव सारंगगढ़-बिलाईगढ़, जितेन्द्र सिंधी पिता रमेश कुमार उम्र 32 साल निवासी इंद्रप्रस्थ मस्जिद के पास रायपुर, मनीष पटेल पिता क्षीरसागर पटेल उम्र 30 साल निवासी लाखेनगर रायपुर,. संजय महेश्वरी पिता मोहनलाल उम्र 50 साल निवासी गंजपारा दुर्ग, पप्पू साहू पिता कमल साहू उम्र 38 साल निवासी राजीव नगर दुर्ग, हेमलाल ढीमर पिता संतानु ढीमर उम्र 26 साल निवासी रूआंबांधा दुर्ग, परमानंद कुर्रे पिता जीवनलाल कुरे उम्र 30 साल निवासी हंचलपुर अर्जुनी धमतरी , कमलेश साहू पिता बाबूलाल साहू उम्र 54 साल निवासी बोरियाखुर्द रायपुर और जितेन्द्र सिंह महेन्द्र प्रताप उम्र 32 साल निवासी बोरियाखुर्द रायपुर को पकड़ा गया। जिनके पास व फड से कुल 8,01,200.00 रूपये नगदी व 52 पत्ती ताश व तीन कार क्रमांक सीजी 04 एन एक्स 6004 कीमती 5 लाख रूपये, सीजी 07 सी क्यु 8747 कीमती 6 लाख रूपये,और सीजी 04 एन जी 6086 कीमती 1 लाख रूपये जुमला कीमती 20 लाख,1200 रूपये को बरामद किया गया।

आरोपियों को पकड़ने में इनका रहा योगदान

आरोपियो के विरूद्व थाना गुण्डरदेही में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक मनीष शेन्डे, प्रआर, योगेश सिन्हा, प्रआर, जसवंत जांगड़े, प्रआर. कमलेश रावटे, आर. यशवंत देशमुख, आर. विकास साहू, आर. मनीष तिवारी, आर. जगदीश बघमार, आर. सत्यप्रकाश यादव का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page