DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ ने की भेंट

किया स्वागत अभिनंदन, की बधाई प्रेषित

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद।छत्तीसगढ़ के नए शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव का रविवार को छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ ने भेंट व पुष्प गुच्छ से स्वागत किया व बधाई प्रेषित की। दुर्ग में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ के प्रांताध्यक्ष विष्णु साहू के नेतृत्व में प्रदेश व जिले के पदाधिकारियों ने इस दौरान शिक्षामंत्री का फूलमाला और गुलदस्तों से अभिनंदन किया गया। दुर्ग में स्थित कार्यक्रम के दौरान शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने सभी पदाधिकारियों तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना व सभी समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया।छत्तीसगढ़ व्याख्याता वाणिज्य विकास संघ के प्रदेश सचिव विवेक धुर्वे ने कहा शिक्षकों की बहुत सी समस्या है जिससे शिक्षक जूझ रहा है, सभी का निराकरण जल्द से जल्द हो हमे नये शिक्षा मंत्री जी से शिक्षा जगत में नया परिवर्तन की पूरी उम्मीद है। शिक्षा मंत्री के स्वागत में संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु साहू,प्रदेश सह उपाध्यक्ष श्रीमती गीता नायर,प्रदेश संरक्षक जगदीश दिल्लीवार, प्रदेश सचिव विवेक धुर्वे, दुर्ग जिला अध्यक्ष दिलेश्वर साहू, जिला सचिव मुकेश सहित अन्य मौजूद थे।

You cannot copy content of this page