DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

आदित्य ,जोन स्तरीय स्कूल गेम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तर के लिए हुए चयनित

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद।बालोद नगर की पुण्यधरा में स्थित गुरुकुल हायर सेकेंडरी विद्यापीठ अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम स्कूल के छात्र आदित्य शुकतेल पिता आलोक शुकतेल कक्षा आठवीं ने जोन स्तरीय स्कूल गेम (बैडमिंटन) राजनांदगांव में भाग लिया था। जहां पूरे दुर्ग संभाग से प्रतिभागी भाग लिए थे। इन्होंने अंडर 14 वर्ग में लगभग 40 बच्चों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है । अब वह राज्य स्तरीय खेलकूद सरगुजा में दुर्ग जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर पूरे गुरुकुल विद्यापीठ में हर्षोल्लास का माहौल बन गया। साथ ही प्राचार्य श्री साव सर एवं पूरे विद्यालय परिवार ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई देते हुए आगे प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी है।

You cannot copy content of this page