DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

वोकल फॉर लोकल- ग्राम ओरमा में बन रही सुंदर गणेश प्रतिमाएं

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। बालोद ब्लॉक के ग्राम ओरमा में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के सहयोग से ग्लेज अन ग्लेज टेराकोटा प्रोडक्शन सेंटर स्थापित किया गया था। उस समय ओरमा सहित आसपास के कुंभकारों को हैण्डीक्राफ्ट पर प्रशिक्षण दिया गया था।

ओरमा में आज भी दूसरी पीढ़ी के शिल्पी टेराकोटा हैंडीक्राफ्ट बना कर विक्रय कर रहे हैं। परियोजना अधिकारी एवं सोसायटी फॉर इंटीग्रेटेड रूरल डेवलपमेंट के सचिव एस.के.खरे ने बताया कि वर्तमान समय में एडवांस ट्रेनिंग की आवश्यकता है ,ताकि स्थापित मशीनों का फिर से उपयोग किया जा सके। श्री एस.के.खरे के द्वारा आज भी शिल्पियों को डिजाइन डेवलपमेंट सहित मार्केटिंग में सहयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि अभी खेमलाल,घनश्याम ,राय सिंह ,कुलेश्वर ,मोहन लाल के द्वारा आकर्षक प्रतिमाएं बनाई गई है। उन्होंने बालोद वासियों से अपील की है कि स्थानीय शिल्पियों को प्रोत्साहन देकर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा दीजिए।

You cannot copy content of this page