DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर का भाजपाइयों ने पुरूर में किया स्वागत अभिनंदन

डीबी डिजिटल मीडिया गुरूर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव द्वारा गठित नई टीम में कांकेर जिले के चारामा निवासी लोकप्रिय किसान नेता आलोक सिंह ठाकुर को किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनका पदभार ग्रहण समारोह 23 अगस्त, शनिवार को सुबह 11 बजे रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित था।

इसके उपरांत वे अपने गृह ग्राम जा रहे थे इस बीच उनका धमतरी के बाद बालोद जिले की सीमा पुरूर में आगमन हुआ। जहां पर भाजपा किसान मोर्चा और पुरूर भाजपा मंडल के द्वारा बस स्टैंड में उनका भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा तोमन साहू, पुरुर मंडल अध्यक्ष टुकेशवर पांडे, महामंत्री राकेश सिंह, यदिप साहू, संजय साहू, तेजराम, जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद साहू,त्रिलोकी साहू, मिथलेश साहू, पोखन साहू, मेहता साहू, मीना साहू, कुमारी साहू ,सुरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र साहू एवं समस्त कार्यकर्ता भाजपा मंडल पुरुर मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page