DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

Sunday on cycle:फिटनेस का डेली डोज, बालोद पुलिस चला रही अनूठी मुहिम

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। फिट इंडिया मिशन के तहत बालोद पुलिस एवं बालोद शहर के वासियों द्वारा बालोद सिटी में साइकिल चला कर शरीर को फिट रखने फिटनेस का डेली डोज हेतु हेल्थी संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जय स्तंभ चौक से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली ने पूरे शहर में भ्रमण कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर डेली साइकिल चलाने प्रेरित किया।


सन्डे ऑन साइकिल रैली में अति. पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर, रक्षित निरीक्षक रेवती वर्मा,कोतवाली थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा, ट्रैफिक प्रभारी नवीन बोरकर , साइबर प्रभारी धरम भूआर्य, डीएसबी प्रभारी रमेश निषाद एवं जिला बल बालोद के ऑफिस स्टाफ एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

You cannot copy content of this page