2024 में राज्यपाल से पुरस्कृत हो चुके हैं गुरुजी
डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। कलिंगा यूनिवर्सिटी ने 2024 में राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों का सम्मान किया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्य वीर आर्य थे। अध्यक्षता संदीप गांधी कुल सचिव ने किया। विशेष अतिथि के रूप में अनिल कुमार प्रधान ,राजशेखर, प्रदीप आदि थे। इसी परिपेक्ष्य में वनांचल क्षेत्र में स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी किल्लेकोडा में पदस्थ डॉक्टर बी. एल.साहसी( व्याख्याता) को भी सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि डॉक्टर साहसी को राजभवन में महामहिम राज्यपाल रेमेन डेका के कर कमलो द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से 5 सितंबर 2024 को सम्मानित किया गया था। वनांचल क्षेत्र विकासखंड के अंतिम छोर में स्थित ग्राम किल्लेकोडा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ डॉक्टर साहसी जो कि अपने प्रयासों से किल्लेकोडा़ विद्यालय में विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ संपन्न कराते रहे हैं ,साथ में समाचार पत्रों के माध्यम से इसकी जानकारी पुरे विकासखंड को होता रहा है, उनके मार्गदर्शन में ही बेटी पढ़ाओ -बेटी बचाओ अभियान, जल संरक्षण, नशा मुक्ति व स्वच्छता अभियान को गति मिली। जो कि ग्राम किल्लेकोडा के लिए उपलब्धि रहा है। उनके द्वारा कोरोना काल से लेकर अब तक चार पुस्तकों की रचना की गई है जिनमें जल संरक्षण, बस्तर की क्रांतिकारी व वीरांगनाओं का इतिहास, राजनांदगांव रियासत के सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और राजनीतिक इतिहास तथा अंजलि पत्रिका रहा है। उनकी इन्हीं सभी कार्यों के फलस्वरुप राज्य शिक्षक सम्मान प्राप्त हुआ था। कलिंगा यूनिवर्सिटी द्वारा 22 अगस्त 2025 को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उनको सम्मानित किया गया।
बच्चों को आगे लाने का इस तरह करते हैं प्रयास
उनके द्वारा बच्चों के झिझक दूर करने के लिए वाद विवाद प्रतियोगिता, तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, रंगोली प्रतियोगिता ,निबंध प्रतियोगिता ,तथा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन, विद्यालय व विकासखंड स्तर पर कराते रहे हैं, जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को हमेशा मिलता रहा है। 22 अगस्त 2025 में कलिंगा यूनिवर्सिटी द्वारा सम्मानित होने पर अजय मुखर्जी(प्राचार्य )वाय.एस. मरकाम (व्याख्याता) सी.जी. पटेल (व्याख्याता) जे.पी. बांधव(व्याख्याता), हेमेंद्र साहू (व्याख्याता) ,घनश्याम पटेल (व्याख्याता), त्रिजला ठाकुर मैडम, मुक्ति मैडम ,ललित देवहारी क्लर्क ,श्रवण यादव क्लर्क, खगेस ठाकुर कलर्क व कुशल देवदास तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष निर्भय भंडारी, वीरेंद्र कुलहार्य, श्रीमती हेमलता विश्वकर्मा (सरपंच), चंद्रशेखर (उपसरपंच), गैंदलाल तारम (पूर्व सरपंच), राजाराम तारम (विधायक प्रतिनिधि), श्रीमती ललिता गांवरे (पूर्व सरपंच), उत्तरा बाई, रामेश्वरी देवी, रूकमणि देवी तथा ,परिवार की ओर से डॉक्टर वासुदेव साहसी (बड़े भैया), राजेश कुमार साहसी( छोटे भाई), डॉक्टर किरण साहसी (भाभी), श्रीमती ममता साहसी (पत्नी ),नम्रता साहसी (बहुरानी) श्रीमती पुष्पा कटेन्द्र व नंद किशोरी दीदी, हर्षवर्धन आशु डोमेन्द्र साहसी ,श्रृंगी साहसी, काजल साहसी, हर्षित, नेहुल साहसी तथा समस्त साहसी परिवार ने ढेर सारी बधाइयां और शुभकामनाएं प्रेषित किए हैं।
