DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल स्थल पर पोला मनाया, मेंहदी सजाकर की नियमितीकरण की मांग

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,000 से अधिक कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों (नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, लंबित 27% वेतनवृद्धि सहित) को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आंदोलन के चलते पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। जिला बालोद में NHM कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय बालोद बस स्टैंड मे ही पोला त्यौहार पर हड़ताली कर्मचारियों द्वारा हड़ताल स्थल पर पोला त्यौहार मनाया गया।

साथ ही महिला कर्मचारियों द्वारा हाथों में नियमितीकरण के साथ अपने सभी 10 मांगो की मेंहदी लगा कर अपनी चिरनिंद्रा में सोई सरकार को मेंहदी की महक से जगाने का प्रयास किया गया । जिला अध्यक्ष खिलेश साहू, संरक्षक दिनेश खर्कवाल, उपाध्यक्ष प्रेम यादव, जिला सचिव यजेंद्र, पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक रितेश साहू ,सभी ब्लॉक अध्यक्ष और सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

शनिवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल का छठवां दिन था। हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था तितरबितर हो चुकी है पर अभी तक सरकार के तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। संघ ने हड़ताल से पहले 160 से ज्यादा सरकार को ज्ञापन दिया था। परंतु सरकार के तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुआ, जिससे मजबूर होकर कर्मचारी हड़ताल कर रहे है। हड़ताली महिला कर्मचारियों द्वारा कहा जा रहा है कि आज पोला त्यौहार हड़ताल स्थल में मनाए है तो कल तीज भी मनाएगी। पर मांग पूरी नहीं होने तक हड़ताल जारी रहेगा।

कर्मचारियों का कहना है कि जनमानस को जो असुविधा हो रही है इसके जिम्मेदार केवल और केवल सरकार ही है, जो कर्मचारियों से किसी भी प्रकार से वार्तालाप नहीं कर रही है। जो सरकार की बेरूख़ी जनता के प्रति प्रतीत होता महसूस हो रहा है। क्योंकि इससे पहले किसी से संघ द्वारा 20 माह में 160 से अधिक ज्ञापन सभी विधानसभा में विधायक , जिला अध्यक्ष और जितने पार्टी के सम्मानित व्यक्ति है, सभी से अनुशंसा पत्र भी प्राप्त किया फिर भी सरकार द्वारा उस पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की है।

You cannot copy content of this page