DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

खैरा की पीड़ित महिलाओं के साथ विधायक पहुंचे देवरी थाना, कहा: आरोपी पर कार्रवाई करें

डीबी डिजिटल मीडिया देवरीबंगला।ग्राम खैरा की महिलाओं ने गांव के युवक द्वारा गाली गलौज, छेड़छाड़ एवं मारपीट से परेशान होकर पुलिस थाना देवरी में शिकायत की थी। जिससे खफा होकर युवक चेतन कुमार ठाकुर ने खैरा गांव की सावित्रीबाई पति दानेश्वर निषाद के साथ गाली गलौज कर छेड़छाड़ की। गली में हंगामा भी कर रहा था। इसी बात को लेकर दानेश्वर निषाद ने उसे मना किया लेकिन वह नहीं माना। दोनों के बीच विवाद हो गया। चेतन कुमार ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने दानेश्वर निषाद व अन्य साथियों पर कार्रवाई कर युवकों को जेल भेज दिया। महिलाओं ने बताया कि चेतन कुमार ठाकुर आए दिन गाली गलौज व मारपीट करता है। बिराजो बाई ने बताया कि चेतन कुमार ठाकुर ने उसके साथ भी लगभग 6 माह पूर्व लकड़ी से हमला किया था। उसके खिलाफ कई शिकायतें हैं। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। महिलाएं शिकायत लेकर विधायक कुंवर सिंह निषाद के पास पहुंची। विधायक उनके साथ थाने पहुंचकर स्थिति बताई। उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिकायत की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करें। थाना प्रभारी राकेश ठाकुर ने विधायक व महिलाओं को बताया कि मेरी पोस्टिंग 5 दिन पूर्व ही हुई है। शिकायत की जांच करने के बाद कार्रवाई अवश्य होगी। एसडीओपी बालोद मामले की जांच कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page