DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महाविद्यालय में यूथ रेडक्रास दल का हुआ प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। कन्या महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य सुश्री कलेन्द्री रावटे के नेतृत्व में भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा बालोद द्वारा यूथ रेडक्रास दल का प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला शाखा से प्रमुख अतिथियों के रूप में चंद्रशेखर पवार (जिला संगठक) श्रीमती कमला वर्मा (वाइस चेयरमेन जिला शाखा) श्रीमती शशिकला देशमुख, श्रीमती सुशीला जामवंते तथा सुश्री एनुका सार्वा (प्राथमिक सहायता प्रशिक्षक जिला शाखा) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपाली (रेडक्रास प्रभारी) के स्वागत उ‌द्बोधन से हुआ तत्पश्चात श्री चंद्रशेखर पवार द्वारा रेडकास की स्थापना का विस्तृत परिचय दिया गया तथा इसके मुख्य उद्देश्यों को बताया। इसके बाद श्रीमती कमला वर्मा श्रीमती शशिकला देशमुख श्रीमती सुशीला जामवंते ने सड़क दुर्घटना प्रबंधन सर्पदंश मधुमक्खी के काटने से बचाव संबंधी प्राथमिक उपचार की विस्तृत जानकारी दी तथा हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी साझा की। सुश्री एनुका सार्वा द्वारा महिलाओं से जुड़े रोगों तथा ब्रेस्टकैंसर विषय पर विस्तार में बताया। कार्यक्रम का समापन रेडक्रास गीत के साथ हुआ तथा प्रभारी प्राचार्य के आभार प्रदर्शन द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रो.तरूण कुमार, प्रो. धीवराज भोयर, डॉ अमित कुमार सिंह प्रो संतोष कुमार राना श्री विनोद कु‌मार साहू डॉ श्रेष्ठा शुक्ला सुश्री जिज्ञासा पटेल एवं महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी एवं छात्राएँ उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page