गिरोह के ही एक सदस्य ने बनाया था एपीके फाइल, एसपी ने की ऐसे साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील
डौंडीलोहारा के एक व्यक्ति से 12 लाख की हुई थी धोखाधड़ी, बीते दिनों इसी तरह कई लोगों के मोबाइल हुए थे एपीके फाइल को डाउनलोड करने के कारण हैक
डीबी डिजिटल मीडिया बालोद/डौंडीलोहारा। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग के मार्गदर्शन व पुलिस अधीक्षक बालोद के निर्देशन में बालोद जिले के डौंडीलोहारा पुलिस को साइबर ठगी के गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली है। PM KISAN APK FILE भेज कर एक बीएसपी रिटायर बुजुर्ग से 12 लाख 13,860 रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के 3 आरोपी को जमुई बिहार से गिरफ्तार किया गया है। साइबर सेल बालोद व थाना डौण्डीलोहारा से बनी विशेष टीम ने यह सफलता पाई । आरोपियों द्वारा ई सिम बनाने के लिए विशेष मोबाइल मोटोरोला कंपनी के EDGE 60 STYLUS का उपयोग करते थे। जिसमें ई सिम रखने का ऑप्शन होता है। आरोपियों के कब्जे से एक टाॅप माॅडल वेन्यू कार क्रमांक BR 46 R 9986 तथा आनलाईन उपयोग में आने वाले विभिन्न डिजिटल बैंक खाता jio payment Bank, Judio card, Omni Card तथा PNB ATM Card तथा Motorola Mobile, Check Book, Pass Book एवं 03 नग मोबाइल, एक नग लेपटाॅप कुल कीमती जूमला 15 लाख जप्त किया गया है। एसपी योगेश कुमार पटेल, एएसपी मोनिका ठाकुर व एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा निरीक्षक मुकेश सिंह के नेतृत्व में थाना व साइबर सेल से एक टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी हेतु जमुई बिहार राज्य भेजा गया था। टीम द्वारा जमुई बिहार जाकर वहां कैम्प कर लोकल इंट मुखबिर लगाकर और लोकल थाना के सहयोग से प्रकरण में 3 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

इस तरह हुई थी घटना
बीएसपी से रिटायर एक कर्मचारी ने बताया अपने रिटायरमेंट का पैसा अपने पंजाब नेशनल बैंक के खाता में जमा रखा था । जिसे अज्ञात आरोपी द्वारा प्रार्थी के व्हाट्सएप में पीएम किसान एपीके च फाइल भेज कर उसके व्हाट्सएप, मोबाइल को हैक कर प्रार्थी के पंजाब नेशनल बैंक के खाते से 12,13,860 रुपए निकाल कर धोखाधडी किया। विशेष टीम बना कर प्रकरण के आरोपियों को जल्द पकड़ने निर्देशित किया गया । टीम द्वारा प्रार्थी के बयान के आधार पर प्रार्थी के मोबाइल पर व्हाट्सएप में PM KISHAN APK फाइल भेज उसका मोबाइल हैक कर उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर प्रार्थी के नाम का ही ई सिम जनरेट कर लिया और उसके नंबर पर ओटीपी लेकर फोन पे जनरेट कर अलग अलग यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन रकम डिजिटल ट्रांसफर किया गया। प्रार्थी के बैंक खाता का एनालिसिस करने पर विभिन्न एप के माध्यम से रकम ट्रांसफर किया गया। आरोपियों के संबध में संदेही बैंक खातों की जानकारी,केवायसी मोबाइल नम्बर इत्यादि तकनीकी जानकारी एकत्र कर आरोपियों की पुख्ता जानकारी होने पर विशेष टीम को जमुई बिहार रवाना किया गया था। टीम जमुई बिहार पहुंच कर वहां कैंप कर लोकल संनसूचना पर लोकल पुलिस की मदद से संदेहियों की जानकारी प्राप्त कर आरोपियों को घेरा बंदी कर टीम ने प्रकरण में तीनों आरोपियों को जमुई बिहार से विधिवत गिरफ्तार कर जिला बालोद लाया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने किया यह खुलासा
आरोपियों द्वारा बताया गया कि एक ग्रुप में एपीके फाईल को भेजा था जिससे प्रार्थी के मोबाईल के व्हाट्सअप में आये एपीके फाइल को डाउनलोड करते ही उसका मोबाईल हैक कर लिया। उसके ही मोबाइल नंबर के सिम का क्लोन तैयार कर प्रार्थी के नाम का ही ई सिम जनरेट कर लिया और उसके नंबर पर ओटीपी लेकर फोन पे जनरेट कर रकम को अलग -अलग यूपीआई से आनलाईन ट्रांसफर कर कई लेयर में अपने बैंक खातो में डाल कर रकम एटीएम और चेक के माध्यम से निकालना बताया। पकड़े गए गिरोह के एक सदस्य द्वारा एपीके फाइल तैयार किया गया था।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
- नीतीश कुमार दास पिता उमेश रवि दास उम्र 22 साल ग्राम झुण्डों थाना खैरा जिला जमुई बिहार।
- अरविंद कुमार दास पिता प्रमोद दास उम्र 18 साल पता ग्राम बटपाल थाना चकई जिला जमुई बिहार
- राकेश कुमार दास पिता उमेश रवि दास उम्र 21 साल ग्राम झुण्डों थाना खैरा जिला जमुई बिहार ।
गिरोह को पकड़ने में इनकी रही भूमिका
आरोपियों को जमुई बिहार से पकड़ने में मुख्य रूप से थाना प्रभारी डौण्डीलोहारा से निरीक्षक श्री मुकेश सिंह, साइबर सेल प्रभारी स.उ.नि. धरम भुआर्य, सउनि रुमन सोनवानी, प्रधान आरक्षक अरविंद सिंह, विवेक शाही,रूम लाल चुरेंद्र, हरीशचंद ,आरक्षक पुरण देवांगन, विपिन गुप्ता राहुल मनहरे, संदीप यादव, मिथिलेश यादव , योगेश पटेल, गुलझारी साहू साइबर सेल, रविशंकर देशलहरे , अजय विनोद, ओमप्रकाश कौमार्य, भूपेन्द्र ठाकुर थाना लोहारा का विशेष सराहनीय योगदान रहा।
