डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। अरीहंत अकादमी, बालोद में विद्यालय के निदेशक श्री यशवंत जैन जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश महामंत्री बनने पर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर किया गया।

विद्यालय के स्टाफ द्वारा गुलदस्ता भेंट कर श्री जैन जी का स्वागत किया गया। प्रबंधन समिति की ओर से उन्हें शॉल और श्रीफल अर्पित किया गया। इस अवसर पर श्री मोहन नाहटा, श्री मनोहर नाहटा, श्री प्रभाकर जैन, श्री अजय सांखला, श्री रजत जैन एवं श्री दानमल जैन ने उन्हें मालाएँ पहनाकर सम्मानित किया। चेयरमैन डॉ. प्रदीप जैन ने अपने संबोधन में यशवंत जैन जी की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका यह गौरवपूर्ण दायित्व विद्यालय परिवार और समाज दोनों के लिए प्रेरणादायी है। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उन्हें स्वयं द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। इस अवसर पर प्राचार्य श्री आलोक श्रीवास्तव ने उन्हें पौधा भेंट कर बालोद को गौरवान्वित करने हेतु शुभकामनाएं दी । पूरे कार्यक्रम में उत्साह और आत्मीयता का वातावरण रहा तथा उपस्थित सभी लोगों ने यशवंत जैन जी को शुभकामनाएँ दीं।
