DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एनएचएम कर्मचारियों का आक्रोश चरम सीमा पर: संविदा के कुप्रथा का किए पुतला दहन

डीबी डिजिटल मीडिया बालोद। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के 16,000 से अधिक कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों (नियमितीकरण, ग्रेड पे, पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना, लंबित 27% वेतनवृद्धि सहित) को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। आंदोलन के चलते पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। पांचवे दिन जिला बालोद में NHM कर्मचारियों द्वारा जिला मुख्यालय बालोद बस स्टैंड में राउत नाचा के द्वारा अपनी मांगों के संबंध में प्रदर्शन किया गया तत्पश्चात संविदा कुप्रथा का पुतला दहन कर संविदा कुप्रथा बंद करने होते विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिला अध्यक्ष खिलेश साहू, संरक्षक दिनेश खर्कवाल, उपाध्यक्ष प्रेम यादव, जिला सचिव यजेंद्र, पूर्व अध्यक्ष और संरक्षक रितेश साहू और सभी कर्मचारी उपस्थित थे।

।कर्मचारी संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द ही उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आगे आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन की होंगी।

You cannot copy content of this page