DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग को युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकडे ने पहुंचाया अस्पताल,बचाई जान

बालोद । चिखलाकसा के रहने वाले युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत वाला बोकड़े ने सड़क हादसे के दौरान घायल एक बुजुर्ग की मदद कर उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचाई।

कुसुमकसा के पास गुरुवार को गोकुल राम नाम का एक बुजुर्ग जो गुंडराटोला का रहने वाला है, सड़क हादसे का शिकार हो गया था घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई थी तो सिर भी फटा हुआ था। रास्ते से गुजरते समय प्रशांत ने गाड़ी रुकवा कर उनकी मदद की। संजीवनी 108 को सूचना देने के बाद भी समय पर न पहुंचने के कारण तत्काल इंतजार ना करते हुए घायल बुजुर्ग को उन्होंने अपने चार पहिया वाहन में लेटाकर अपने साथियों साथ चिखलाकसा सरकारी अस्पताल ले गए।

You cannot copy content of this page